रामनगर-(दुखद) संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – क्षेत्र के मोहल्ला पंपापुरी मे एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम मोहल्ला पम्पापुरी के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय हरि सिंह पुत्र भीम सिंह बिष्ट पंपापुरी के पास रहता था। देर शाम को अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया।कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के भाई नंदन सिंह के अनुसार वह दिमागी रूप से बीमार था।गृह कलेश के चलते उसने जहर खाया था। वहीं युवक की पत्नी बबीता का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह सरकारी अस्पताल में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT