रामनगर-जाम से निजात पाने के लिए मित्र पुलिस कर रही ये सराहनीय कार्य,हो रही हर जगह प्रशंसा।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मुख्य मार्ग रानीखेत रोड पर लगातार हो रहे वाहनों से जाम को लेकर मित्र पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस द्वारा रानीखेत रोड मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर रसिया बांधी गई है। जिससे दोनों ओर से वाहन का आवागमन हो सके तथा जाम से आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को निजात मिल सके और दुघर्टना पर भी रोक लग सके। पुलिस की इस कार्य की रामनगर के आम नागरिकों व्यापारियों एवं बुद्धिजीवियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही रामनगर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तुरंत ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ खाली करवाया जाए जिससे कि वन वे ट्रैफिक हो सके इससे आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की है कि इस तरह के डिवाइडर पूरी रानीखेत रोड में रामनगर लखनपुर चुंगी तक होने चाहिए जिससे की रामनगर की जनता को जाम से निजात मिलेगी।इसे लगाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक अबु कलाम ने बताया की जाम की स्थिति को देखते हुए ये किया गया है।इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी और दुघर्टनाओं मे भी कमी आयेगी।

Ad_RCHMCT