रामनगर-(बड़ी खबर) सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल इमरान मौ0 खान द्वारा कोविड केयर सेन्टर ई0एस0टी0सी0, काँनिंया,द कार्बेट मून रिसोर्ट ढिकुली एवं बनवारी होटल रामनगर का किया निरीक्षण और भर्ती मरीजों से जाना हालचाल।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर / हल्द्वानी – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व माननीय जिला जज श्री राजेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री इमरान मौ0 खान द्वारा कोविड केयर सेन्टर ई0एस0टी0सी0,कानिया, द कार्बेट मून रिसोर्ट ढिकुली एवं बनवारी होटल रामनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कोविड केयर सेन्टर ई0एस0टी0सी0 रामनगर में 01 मरीज, कोविड केयर सेन्टर द कार्बेट मून रिर्सोट ढिकुली रामनगर में 05 मरीज, बनवारी होटल रामनगर में 02 मरीज भर्ती थे। सिविल जज द्वारा उपरोक्त तीनों कोविड केयर सेन्टरों में भर्ती सभी 08 मरीजों से बात-चीत कर उनका हाल-चाल, खानपान व चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। सभी मरीजों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नही होना बताया गया।निरीक्षण के दौरान, सब जोनल मजिस्टेट मयंक मित्तल ,सेक्टर मजिस्टेªट अनूप वर्मा, नायब तहसीलदार बीर सिंह चैहान, सुरेश चन्द्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर सेवा का शुभारंभ

Ad_RCHMCT