रामनगर में बढ रहा कोरोना का ग्राफ 13 लोगों की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रामनगर में 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। कोरोना के नोडल सहायक संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों कंटेंमेंट जोन व कोरोना संक्रमित लोगों के सम्पर्क मे आये लोगों के सैम्पल लेकर उन्हें क्वारंटाइन किया था। बताया कि मंगलवार को 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आए है। जिमसे दो लोग जीआईसी कैंपस, तीन लोग मोतीपुर करनपुर, दो लोग सुंदरखाल, एक पीरूमदारा, दो लोग शक्ति नगर और एक एक भवानीगंज, लखनपुर और गैबुआ के रहने वाले है। बताया कि सभी संक्रमितों लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।

Ad_RCHMCT