रामनगर – मंगलवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अपने स्थानीय कार्यालय ग्राम शंकरपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत कुल 18 परिवारों को रु-2,60,000/की सहायता राशि के चेक वितरित किये। इसमें 3 परिवारो के मुखिया की मृत्यु होने पर रु-30-30 हजार व अन्य को उपचार हेतु सहायतार्थ रु०-1,70,000/ की सहायता प्रदान की गई। राहत राशि के चेक पाकर लोगो ने विधायक का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, जिलापंचायत सदस्य किशोरी लाल,मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, बह्मदेव झा, मनमोहन बिष्ट,पर्वत लटवाल,चन्दन अधिकारी,राजेन्द्र सैनी,कृष्ण चन्द्र, दिवेक सम्मल, घनश्याम शर्मा,अजय पाल, कृपाल जोशी,पुष्कर चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता व लाभार्थी उपस्थित रहे।


