रामनगर-विभिन्न कार्यक्रम कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश का जन्मदिन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के 54वें जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल के नेतृत्व में पीरूमदारा, ग्राम बसई,नगर व मालधन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें पिरूमदारा शिवमन्दिर में हवन व जलाभिषेक किया गया,ग्राम बसई में 54 फलदार बृक्ष लगाए,मालधन में युवाओं को खेल सामग्री वितरित की,व रामनगर शहर के बाल्मीकि बस्ती में महिलाओं को ढोलक,दरी, चिमटा व वाद्य यंत्र वितरण किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

कार्यक्रम में जिला मंत्री हरीश बेलवाल,सांसद प्रतिनिधि मान सिंह रावत ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंदर रावत ,मण्डल अध्यक्ष कमल किशोर ,नीमा मठपाल ,दीपा ध्यानी ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमन्त रावत ,अशोक खनसलि ,हीरा सिंह रावत ,नगर महामंत्री मनोज रावत ,अतुल छिमवाल ,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह रावत ,बूथ अध्यक्ष ब्रजेश मढ़वाल ,जगदीश गौड़ ,मीडिया प्रभारी नरेंद्र रावत ,वासु पांडे ,मालधन मण्डल महामंत्री कृष्ण चन्द्र बोगाडिया मौजूद रहे।।

Ad_RCHMCT