रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 2 लाख का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

सख्ती…

 • कमलुवागांजा स्थित स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे मिले
 • 30 कुंतल वजन है रिलायंस से मिले सिंगल यूज़ प्रतिबंधित प्लास्टिक का

हल्द्वानी। कॉर्बेट हलचल
कमलुआगांजा स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में सिंगल यूज प्लास्टिक के 128 कट्टे मिलने पर बुधवार को प्रशासन ने स्मार्ट प्वाइंट प्रबंधन पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी


मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलुवागांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। इस दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक बैग मिले।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल संघर्ष में उत्तराखंड के 32 नागरिक फंसे, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार


नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 2 लाख का जुर्माना किया गया है, जिसके लिए सात दिन का समय दिया गया। निर्धारित समय में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Ad_RCHMCT