लद्दाख में भूस्खलन से 6 सैनिकों की मौत, सेना के तीन वाहन चपेट में आए

ख़बर शेयर करें -


लेह। लद्दाख में भूस्खलन के चलते सेना के 6 जवानों की मौत की खबर है। शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ है, जिसमें सेना के तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मजदूर मलबे में दबे


शुक्रवार सुबह यह हादसा तब हुआ, जब सेना के तीन वाहन लद्दाख से आगे जा रहे थे। इस बीच रास्ते में तीनों वाहन भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गए। इसके चलते सेना के वाहनों में सवार छह जवानों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद विस्फोट, दहशत में लोग

ख़बर लिखे जाने तक मृतकों के नाम पता नहीं चल सके। सूचना मिलते ही प्रशासन और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Ad_RCHMCT