बिग ब्रेकिंग-परिवार के साथ घूमने आया व्यक्ति गंगा मे बहा,SDRF चला रहा सर्चिंग अभियान

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बहा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान।

राज्य मे गर्मी से राहत के लिए लोगों ने नदियों मे नहाना शुरू कर दिया है वहीं शासन प्रशासन के मना करने के बाद भी लोग गहरे पानी की तरफ जा रहे हैं और बह जा रहे हैं ताजा मामला आज दिनांक 20 मई 2024 को एसडीआरएफ टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऋषिकेश में स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बह गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था व गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी  संभावित स्थानों पर राफ्ट एवं डीप डाइविंग उपकरणों के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान!

व्यक्ति का नाम :- Pragnesh Ondhia s/o Lt . Natwar lal, 59 वर्ष
निवासी :- 38 Element close pinner# A51ER London, UK

Ad_RCHMCT