गुंडागर्दी पर एक्शन: नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाले कथित भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

यूपी के नोएडा में खुद को भाजपा नेता बताकर रौब झाड़ने श्रीकांत त्यागी महिला से अभद्रता कर फंस गया है। नोएडा स्थित ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता कर चर्चा में आया श्रीकांत त्यागी वीडियो वायरल होने के बाद घिर गया है। नोएडा अथॉरिटी की टीम ने सोमवार सुबह ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

किरकिरी होने पर एक्शन में आए भाजपा सांसद शर्मा
बता दें कि कथित भाजपा नेता द्वारा महिला से अभद्रता का मामला तीन दिनों से गरमाया हुआ है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने श्रीकांत पर सख्त एक्शन लेने के लिए योगी सरकार के साथ पार्टी हाईकमान को भी कहा था। बता दें कि श्रीकांत शर्मा के महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद पूरे नोएडा में जबरदस्त गुस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-श्री गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इण्टर कालेज, रामनगर की प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्यो का चुनाव निर्विरोध होना तय

आरोपी फरार, अफसरों ने की कार्रवाई
इस घटना के बाद आरोपी श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। आखिरकार सोमवार सुबह योगी सरकार ने फरार श्रीकांत त्यागी पर एक्शन लेते हुए बुलडोजर की कार्रवाई की है। ‌नोएडा अथॉरिटी की टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। दिया। आरोपी त्यागी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था।

मेंटेनेंस चार्ज नहीं देता था त्यागी, गैंगस्टर लगा
आरोप है कि खुद को बीजेपी नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। जिसे हथौड़े और बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया। नोएडा पुलिस प्रशासन ने श्रीकांत त्यागी गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। पुलिस के अनुसार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में मिली है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम में लगा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-श्री गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इण्टर कालेज, रामनगर की प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्यो का चुनाव निर्विरोध होना तय

भाजपा नेताओं ने किया त्यागी से किनारा
आरोपी श्रीकांत त्यागी अपने आप को भाजपा का नेता बता कर रसूख जमाता था। हालांकि अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत के भाजपा नेता होने से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा, त्यागी का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, त्यागी के खास और खुद को बीजेपी युवा मोर्चा का जिला मंत्री बताने वाले रवि पंडित की महेश शर्मा के साथ फोटो वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-श्री गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इण्टर कालेज, रामनगर की प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्यो का चुनाव निर्विरोध होना तय

डिप्टी सीएम के साथ फोटो वायरल हो रही
वहीं आरोपी श्रीकांत त्यागी की भाजपा नेताओं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य के साथ भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा, क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। वहीं दूसरी ओर फरार आरोपी त्यागी पर पुलिस प्रशासन ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ‌