हल्द्वानी  के बाद अब दून में स्कूल के बाहर बवाल, धारदार हथियार से हमले में किशोर गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल

हल्द्वानी के गुरु तेग बहादुर स्कूल के बवाल को  अभी दो दिन हुए ही थे कि शनिवार शाम प्रेमनगर में डीएवी स्कूल के बाहर विवाद के बीच एक नाबालिग के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर देर रात उसका ऑपरेशन किया जा रहा था।

घायल दून अस्पताल रेफर
घटना प्रेमनगर के डीएवी स्कूल के बाहर की है। यहां पर शनिवार शाम के वक्त करीब सात बजे कुछ युवकों और किशोरों के बीच विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते इतना बड़ा हुआ कि एक युवक ने किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी सेवा और पुलिस को फोन किया। घायल किशोर को प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-रामनगर में पांच मदरसों का औचक निरीक्षण, दो सील, एक पूर्व में ही बंद

हमलावरों की तलाश तेज
दून अस्पताल में युवक का ऑपरेशन किया गया था। इधर, इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवकों और किशोरों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। मगर, अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है और घायल की हालत भी नाजुक है। ऐसे में वह भी कुछ नहीं बोल पा रहा है। हमलावर युवकों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः बरसात के साथ गरजती हवाएं करेंगी दस्तक, मौसम विभाग की चेतावनी

घटना के बाद दहशत
डीएवी स्कूल और इसके आसपास युवकों में झगड़े होते रहते हैं। इन पर पुलिस ने भी कई दफा चेतावनी दी है। लेकिन, शनिवार को हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। घायल किशोर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Ad_RCHMCT