हत्या के प्रयास में फरार 5000 रुपए के एक और इनामी अभियुक्त को भीमताल थाना पुलिस ने मथुरा उ.प्र. से किया गया गिरफ्तार
थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास में घटित घटना के संबंध में विगत दिनांक 26.04.2023 को थाना भीमताल में FIR NO – 28/2023, धारा 307 भादवी बनाम राहुल व उत्तम सिंह आदि में मुकदमा पंजीकृत होकर विवेचना उप निरीक्षक जसवीर सिंह थाना भीमताल की जा रही थी।
इसी क्रम में उपरोक्त अभियोग से संबंधित दोनो नामजद अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे तथा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त उपरोक्त कि शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा विगत माह जुलाई 2023 में 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भीमताल विरेन्द्र सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन मे थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के संबंध में पुख्ता जानकारी हासिल करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त राहुल को विगत दिनांक 01.08.2023 को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर भरतपुर राजस्थान को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया जा चुका है।
जबकि दूसरे अभियुक्त उत्तम सिंह, थाना कोसीकलां जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश को उप निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज थाना कोसीकला जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी टीम का विवरण 1- उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौकी इंचार्ज सलडी थाना भीमताल 2-का0 प्रकाश चंद्र थाना भीमताल




