हिमस्खलन हादसा : 10 और पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी लाए गए

ख़बर शेयर करें -

राहत कार्य…
छह पर्वतारोहियों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे
राहत दलों ने घटनास्थल से कुल 27 शव बरामद किए, दो अभी लापता

उत्तरकाशी/देहरादून। कॉर्बेट हलचल
उत्तरकाशी स्थित द्रोपदी डांडा ग्लेशियर में हिमस्खलन हादसे के पांचवें दिन रविवार को राहत दल ने बेस कैंप से 10 पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी पहुंचाए। इनमें छह शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया जबकि चार शवों को लेपन के लिए सड़क मार्ग से देहरादून भेजा गया है। बचाव दल ने अब तक 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। दो पर्वतारोही अभी भी लापता है, जिन्हें, खोजने के लिए बचाव कार्य जारी है।

उत्तरकाशी स्थित द्रोपति डांडा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद पर्वतारोही के शव को लाते राहत दल के सदस्य।

खराब मौसम में दोपहर बाद नहीं उड़ा हेलीकॉप्टर
रविवार दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर प्रचालन बाधित हो गया था, इस कारण बरामद अन्य 06 पर्वतारोहियों के शवों को अग्रिम कैम्प से बेस कैम्प तथा वहां से उत्तरकाशी नहीं लाया जा सका।

4 अक्टूबर रविवार को दोपहर बाद मौसम खराब होने के चलते हिमस्खलन क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।


10 और शवों की पहचान
रविवार, 9 अक्टूबर को बचाव दलों ने मौके पर खोज एवं बचाव कार्य किया और 10 पर्वतारोहियों के शवों को उत्तरकाशी भेजा गया। इनकी पहचान निम्नवत है।
1.अतानु धर (प्रशिक्षु), पुत्र शंशांक धर, निवासी-319/320 स्ट्रीट न. 06, फेज-1 अपोजिट लावण्या हास्पिटल मैदान, गांधी रोड, छत्तरपुर, न्यू दिल्ली।
2.विक्रम एम (प्रशिक्षु), पुत्र रमन, निवासी- 108 ए आफ पी.वी.एस. स्कूल, ओ.पी.एच. रोड नई एक्सटेंशन, कदूगोड़ी, बंगलोर, कर्नाटक।
3. नरेन्द्र सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र अकबीर सिंह , निवासी- पौड़ी, उत्तराखण्ड।
4. शगोहिल अर्जुन सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र श्री गोहिल भूपेन्द्र सिंह, निवासी-स्वीम, माउंटआबू।
5.सतीश रावत (प्रशिक्षु), पुत्र श्री शूरवीर सिंह रावत, निवासी- ऋषिकेश रोड, चम्बा टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड।
6.अंशुल कैन्थला (प्रशिक्षु), पुत्र इन्दर कैन्थला, निवासी- शेरकोट, पो0- हलनिधार, शिमला, हिमाचल प्रदेश।
7.रक्षित के0 (प्रशिक्षु), पुत्र कुमार जेएच, निवासी- 46जी क्रास मुनेश्वर ब्लॉक, बैंगलोर।
8.कपिल पंवार (प्रशिक्षु),पुत्र जगमोहन सिंह, निवा- हटनाली, बनगांव, उत्तराखण्ड।
9.लांसनायक शुभम सिंह (प्रशिक्षु) ,पुत्र देवी प्रसाद, कमांडिग आफिसर, 6 पैरा (SF) 56 ए.पी.ओ. यूपी।
10. अमित कुमार शॉ (प्रशिक्षु), पुत्र अर्जुन शॉ, ई-6 147, बेलदंगा रोड, मुचिपर कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल।

द्रौपदी डांडा क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन करता बचाव दल।

चार पर्वतारोहियों के शव लेपन के लिए देहरादून भेजे
रविवार को उत्तरकाशी लाए गए 10 पर्वतारोहियों के शवों में से 6 के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे गए। अन्य 4 शवों को लेपन (embalming) के लिए देहरादून भेजा गया। जहॉ से पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात निवासी पर्वतारोहियों के शवों को वायु मार्ग से भेजा जायेगा।

4 अक्टूबर को हुआ था हादसा
बता दें, बीते 4 अक्टूबर मंगलवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी की ओर से डोकरानी बामक ग्लेशियर में संचालित एडवान्स पर्वतारोहण कोर्स के 29 प्रतिभागी द्रौपदी का डांडा-2 (5670 मी.) के आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

हादसे के समय कुल 61 पर्वतारोही मौजूद थे
4 अक्टूबर के दिन द्रौपदी डांडा क्षेत्र में कुल 61 प्रशिक्षु/प्रशिक्षक मौजूद थे। इनमें 32 पर्वतारोही बचा लिए गए, जबकि 29 पर्वतारोहियों का पता नहीं चला। इनमें 27 के शव बरामद हो गए हैं। मृतकों में से 21 की पहचान कर ली गई है।