दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल बोले- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हम

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। पदयात्रा इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगी। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी बोले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से चलकर दिल्ली तक पहुंची है। हम श्रीनगर में तिरंगा लहराएंगे। यात्रा में लाखों लोग चले औ उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया। मैंने कुछ दिन पहले भाषण में कहा था कि आरएसएस और भाजपा के लोगों से कहा था कि आपके के नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं।

 राहुल के साथ लगातार चल रहे हैं तमिलनाडु से आए कार्यकर्ता

तमिलनाडु से आए कार्यकर्ता राहुल के साथ लगातार चल रहे हैं। इनका कहना है ये कश्मीर तक जाएंगे। ये पदयात्री पहले दिन की यात्रा से साथ चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आती : भट्ट 
शनिवार, 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया। फोटो- सोशल मीडिया।

ऑटो एसोसिएशन को राहुल से उम्मीद

राहुल की यात्रा में दिल्ली के ऑटो एसोसिएशन के लोग सुबह से ही जुड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी से उनको उम्मीदें हैं और वो उनकी समस्याएं दूर करेंगे।

तेज गति से चल रहे राहुल, कांग्रेसियों को दौड़ना पड़ रहा

यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी बहुत तेज गति के साथ चल रहे हैं उनके साथ चल रहे कांग्रेसियों को हल्की दौड़ के साथ चलना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पदयात्रा में शामिल होते हुए।


शनिवार, 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश किया करने पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते राहुल गांधी। फोटो- सोशल मीडिया।

यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

राहुल गांधी की यात्रा में ’52 गज का दामन’ पहनकर भी महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़े हुए तमाम लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी के सामने से गुजरने के दौरान लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

शनिवार, 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया। फोटो- सोशल मीडिया।

मोहब्बत का, प्यार का, भाईचारे का सच्चा हिंदुस्तान है: राहुल

इस यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है। वो जो आरएसएस का और भाजपा का डरा हुआ नफरत का हिंदुस्तान सच्चा हिंदुस्तान नहीं है। मोहब्बत का, प्यार का, भाई-चारे का सच्चा हिंदुस्तान है।


शनिवार, 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया। फोटो- सोशल मीडिया।

देश की जनता राहुल की तरफ देख रही: उदय भान सिंह

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी की यह यात्रा एतिहासिक है वह एक लक्ष्य लेकर चले हैं, जिसमें वह कामयाब होंगे। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की ही नहीं पूरे देश की जनता राहुल गांधी की तरफ देख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

कड़ाके की ठंड में टीशर्ट पहनकर पहुंचे राहुल

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी टीशर्ट पहनकर यात्रा लेकर पहुंचे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यात्रा का ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा। हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुमारी शैलजा आदि नेता भी मंच पर मौजूद रहे।