बिग ब्रेकिंग-यहाँ गंगा नदी मे बही महिला,SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।।

ख़बर शेयर करें -

आज मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम,ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गुजरात की महिला स्नान करते समय गंगा नदी में डूब गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SI सचिन रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF को ज्ञात हुआ कि उक्त महिला यात्री अपने परिवार के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आयी हुई थी जहाँ मस्तराम घाट पर नहाते समय पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

SDRF टीम द्वारा महिला को ढूंढने हेतु घटनास्थल के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

महिला का विवरण:- नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर, निवासी अहमदाबाद गुजरात।

Ad_RCHMCT