बिग ब्रेकिंग:-यहाँ गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन,1 की मौत,1 घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिलोगी ब्लॉक अंतर्गत गुम घण्ड्याल में एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 01 घायल व 01 की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू।

शुक्रवार को थाना सतपुली द्वारा सूचित किया गया कि सिलोगी ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत एक मैक्स वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 150-200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉   रील बनाते समय नदी में गिरी महिला, देखती रह गई मासूम बच्ची 

उक्त सूचना पर SDRF के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सतपुली व कोटद्वार से SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स वाहन संख्या UK07TA- 3896 जिसमे 02 लोग सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति वाहन में से पहले ही छिटक गया था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा एम्स ऋषिकेश अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य 01 की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक हुआ जोरदार धमाका, लोगों में दहशत, दो घायल

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर गहरी खाई में उतरकर शव तक अपनी पहुँच बनाई व बॉडी बैग में डालकर रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात उक्त शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत

घायल व्यक्ति:- अनूप s/o भूपेंद्र रावत ग्राम करतई।

मृतक व्यक्ति:- विशाल s/o राजेंद्र तड़ियाल ग्राम बरगढ़ी रिखणीखाल।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. का0 विकास रमोला
2. का0 दीपक नेगी
3. का0 गौतम सिंह
4. पैरा0मे0 अनुज
5. पैरा0मे0 अनूप रावत
6. विमल
7. नरेंद्र सिंह
8. मनदीप सिंह