बिग ब्रेकिंग:-(पौड़ी बस दुघर्टना अपड़ेट) CM धामी ने कल के सभी कार्यक्रम किये स्थगित,आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।

ख़बर शेयर करें -

पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) शासन ने PCS अधिकारी को तात्कालिक प्रभाव से भेजा उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  घड़ी-घड़ी टूटती उम्मीदें… धराली में हर पल चल रही ज़िंदगी की तलाश

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

Ad_RCHMCT