बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) सुबह-सुबह,हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलटा,1 की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून- कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया एक व्यक्ति का शव बरामद।

आज रविवार को प्रातः 02:45 पर आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन (HP 63A 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ था। उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

मृतक का विवरण:-सुधीर पुत्र श्री भगत सिंह, उम्र – 24 वर्ष, निवासी- ग्याहा, हिमाचल प्रदेश।

SDRF टीम का विवरण:-

  1. अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर
  2. मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह
  3. कांस्टेबल विक्रम सिंह
  4. कांस्टेबल प्रेम सिंह
  5. कांस्टेबल अमीचंद
  6. फायरमैन संदीप सिंह
  7. कॉन्स्टेबल चालक विकेश
Ad_RCHMCT