बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर ट्रक वाहन पलटा,एक व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान,चालक ट्रक मे फंसा,SDRF ने निकाला सुरक्षित,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग त्रिजूगीनारायण मार्ग पर ट्रक वाहन पलटा, SDRF ने चालक को निकाला सुरक्षित

राज्य में भु सड़क हादसों की खबर कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित किया गया की एक ट्रक वाहन त्रिजूगीनारायण मार्ग पर पलट गया है, जिसमे एक व्यक्ति फंसा है व रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाकः सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग को छत से फेंका, भड़का आक्रोश

उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन के अंदर देखा की एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फसा हुआ है व वह जीवित है। SDRF टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से उक्त व्यक्ति को सकुशल ट्रक से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-रामनगर मे ब्लॉक, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख के लिए इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

स्थानीय लोगो द्वारा पता चला की ट्रक वाहन सोनप्रयाग से त्रिजूगीनारायण कि और जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग में ही पलट गया जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे एक अचानक वाहन से कूद गया व दूसरा व्यक्ति वाहन में ही फस गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, भूमि कराई मुक्त

घायल व्यक्ति का नाम :- राजेंद्र सिंह उम्र – 39 पुत्र पदम सिंह
निवासी :- गैरसैण चमोली

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. निरीक्षक करण सिंह
  2. मुख्य आरक्षी महेश
  3. आरक्षी नीरज खंडूड़ी
  4. आरक्षी अनिल चौहान
  5. आरक्षी दीपक नेगी
  6. आरक्षी प्रवीन सिंह
  7. आरक्षी अरविन्द सिंह
  8. आरक्षी हेमंत कुमार
  9. आरक्षी जगदीश प्रसाद
  10. पैरामीडिक्स विजय पवार
  11. तकनीशियन सुमित बिजलवान्
  12. चालक राहुल
Ad_RCHMCT