बड़ी खबर-दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं के साथ 02 व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं के साथ 02 व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में।।

दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं के साथ 02 व्यक्ति पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त में।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वन्यजीव तस्करो के विरुद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर पुलभट्टा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी/बैरियर पर चैकिंग के दौरान बहेडी की ओर से आने वाले

मो0सा0 UK06AL5350 को समय 22.25 बजे रोककर चैक किया तो उक्त मो0सा0 पर बैठे दो व्यक्ति1- मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास आजादनगर वार्ड न0 2 बंगाली कालोनी थाना किच्छा उम्र 32 वर्ष, 2-ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन आजादनगर वार्ड न0 2 बंगाली कालोनी थाना किच्छा उम्र 35 वर्ष की तलाशी ली गयी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

तो मो0 सा0 मे बाँयी तरफ बधे बैग व मो0सा0 मे बीच में रखे कट्टे के अन्दर दुर्लभ जाति के कछुए पाये गये जिस पर मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।

जिनके द्वारा मौके पर आने के पश्चात उक्त पकडे गये कछुओ को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनूसूचि भाग 2 (जल स्थलचर और सरीसृप) के क्रमांक 8 पर दर्ज संरक्षित प्रजाति के वन्यजीव होना बताया

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

तथा उक्त कछुओ को प्रतिबन्धित होना बताया पकडे गये व्यक्तियों ने पूछताछ मे उक्त कछुए को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर लाये है जिसे किच्छा बाजार में ग्राहको को ऊंचे दामों में बेचने की बात बतायी गयी।

चूंकि पकडे गये व्यक्तियों से बरामदा बैग/कट्टे से छोटे-बड़े दुर्लभ जाति के प्रतिबन्धित 45 कछुए बरामद हुए हैं जो कि जलीय जीव है पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा कारित अपराध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा- 3/39/44/48A/49/49 B/51/52 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसाः यमुनोत्री हाईवे पर कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

पकड़े गये दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध फर्द बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर FIR No-80/22धारा3/39/44/48A/49/49 B/51/52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभिगण
1 मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास निवासी आजादनगर वार्ड नंबर 2 बंगाली कॉलोनी कोतवाली किच्छा
2- ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन नि० आजादनगर वार्ड न0 2 बंगाली कालोनी थाना किच्छा उम्र 35 वर्ष

बरामद
1- छोटे-बडे दुर्लभ जाति के प्रतिबन्धित 45 कछुए
2- कछुए मारने वाले कांटे
3- मोण्सा० हीरो डिलक्स रजि० न० UK06AL 5350

Ad_RCHMCT