बड़ी खबर-यहां ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

फैक्ट्रियों में कई बार भीषण आग लगने की खबरें सामने आती रहती है एक ऐसी खबर उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार रुड़की के काशीपुरी में ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री में देर रात भयंकर आग लग गयी ।ये अग्निकांड गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में चार साल में तेजी, जीएसडीपी डेढ़ गुना बढ़ी

यहाँ ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री मे भीषण हादसा हुआ।जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा है।, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

आग पर काबू पाने के लिए रुड़की,भगवानपुर,मंगलौर व लक्सर से दमकल विभाग को कई गाड़ियां मंगानी पड़ी, 7 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल से काबू पाया गया , शॉर्ट सर्किट से आग लगना कारण बताया जा रहा है ,

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों से लेकर सिटी सेंटर तक: सीएम धामी ने कई परियोजनाओं को दी हरी झंडी

आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।

Ad_RCHMCT