बड़ी खबर-सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की हुई तैनाती, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दोनों धामों में आईटीबीपी की एक – एक प्लाटून तैनात हुई है। इसके साथ ही पुलिस व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में तूफानी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट

वर्ष 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाये जाने के पश्चात शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

इसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद  प्रतिवर्ष वहां आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Ad_RCHMCT