बड़ी खबर-ब्रिटेनिया कंपनी में लगी भीषण आग, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में स्थित ब्रिटेनिया कंपनी में लगी भीषण आग, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।

शनिवार को देर रात्रि लगभग 01:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रुद्रपुर में ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक बालम सिंह बजेली के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा फायर सर्विस व जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भीषण आग पर काबू पाया जा रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

रेस्क्यू टीम का विवरण निरीक्षक बालम सिंह बजेली,का0 इंद्रनाथ,का0 प्रकाश मेहता,का0 सतीश पांडे,का0 चंदन मेहता,का0 चा0 अमित मिश्रा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT