बड़ी खबर-श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हुई निर्धारित,पंजीकरण करना अनिवार्य।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हुई निर्धारित,पंजीकरण करना अनिवार्य।।

उत्तराखण्ड सरकार एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया है कि श्री हेमकुन्ड
साहिब जी की यात्रा, जो कि 22 मई से प्रारंभ हो रही है, पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की जाए। इसलिए प्रतिदिन 5000 श्रद्धालु श्री हेमकुन्ट साहिब जी के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

श्री हेमकुन्ट साहिब जी की यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व आने वाले समस्त श्रृद्धालुओं को ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा यात्री स्वयं भी उत्तराखण्ड पर्यटन (UTDB) की वेबसाईट registrationandtouristcare.ukgov.in अथवा मोबाईल एप्लीकेशन Tourist Care Uttarakhand डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो यात्री किसी कारण वश ऑनलाईन पंजीकरण करने में असमर्थ हैं वे गुरुद्वारा श्री हेमकुन्द साहिब, लक्ष्मण झूला मार्ग, ऋषिकेश में लगाए गए पंजीकरण केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः घर का ताला तोड़कर उड़ाए जेवर, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

चारधाम यात्रा के साथ उत्तराखण्ड राज्य के पांचवें धाम श्री हेमकुन्ट साहिब की यात्रा के लिये भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। समस्त धामों में भीड़ को नियंत्रित एवं यात्रा को निर्विघ्न सफल व सुगम बनाने के लिए प्रशासन एवं समस्त धामों की प्रबंधन कमेटिया प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  ठेकों के पास मचा रहे थे हंगामा, पुलिस पहुंची बस लेकर, 65 लोग धराए

उत्तराखण्ड सरकार एवं श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा श्रृद्धालुओं से निवेदन है कि प्रत्येक यात्री अपना पंजीकरण करके ही आगे प्रस्थान करें जिससे कि यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की परेशानी व कष्ट से बचा जा सके।

Ad_RCHMCT