बड़ी खबर-उधम सिंह नगर पुलिस के सीपीयू कर्मचारियों द्वारा पुनः पेश की मानवता की मिसाल ,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

मानवता की मिसाल-उधम सिंह नगर पुलिस के सीपीयू कर्मचारियों द्वारा पुनः मानवता की मिसाल पेश की।।

रविवार को गदरपुर में दौराने चेकिंग एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। हाईवे होने कारण यातायात तेजी से चल रहा था तभी उक्त व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण बीच सड़क में वाहनों के आगे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

तुरंत सीपीयू कर्मियों की उस व्यक्ति पर नजर पड़ी और सीपीयू कर्मचारी उस व्यक्ति कि तरफ तेजी से गए और उसे उठा कर सड़क किनारे ले गए तथा उस व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

उस व्यक्ति ने उपचार के बाद बताया कि आज सुबह उसकी माता का स्वर्गवास हो चुका हैं जिसके अंतिम यात्रा में शामिल होके घर जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

सीपीयू कर्मचारी द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बस में बैठा कर घर को भेजा गया। सीपीयू टीम में उपनिरीक्षक हेम चन्द्र,उपनिरीक्षक नवीन सुयाल, कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह शामिल थे।

Ad_RCHMCT