बड़ी खबर-उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति की भेंट,पढ़िये क्या बोले महानायक अमिताभ बच्चन।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति की भेंट,पढ़िये क्या बोले महानायक अमिताभ बच्चन।।

शुक्रवार को उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है।

वहीं महानायक ने कहा की देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है।

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।

अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “गुड बॉय” पिछले 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है। फ़िल्म की शूटिंग 4 अप्रेल तक उत्तराखंड में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

इस फ़िल्म में उत्तराखंड के कही जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं।

श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फ़िल्म शूटिंग से पर्यटन का साथ साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Ad_RCHMCT