बड़ी खबर-उत्तराखंड यूटीईटी (UTET) प्रथम एवं द्वितीय का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, ऐसे देखें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET-I&II) 2024 का परीक्षाफल परिषद् की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET आइकन एवं www.utet.com पर जारी कर दिया गया है।

परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी अथवा अनुक्रमांक व जन्मतिथि (जैसा आवेदन-पत्र में अंकित किया गया है) अंकित कर अपना परीक्षाफल (अंक पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को राज्य भर में स्थित 29 शहरों में बने 131 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों (प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम एवं द्वितीय पाली में यूटीईटी द्वितीय) में आयोजित की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

यूटीईटी प्रथम परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 12,858 थे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी 8,209 थे। परीक्षाफल घोषित किया गया 8,207 अभ्यर्थियों का। जिसमें से 1,791 (21.82) प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार यूटीईटी द्वितीय परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 40,520 थे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी 28,288 थे। सभी का परीक्षाफल घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

जिसमें से 7914 (27.98) प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे। परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को अंकपत्र डाक द्वारा भी भेजे जायेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण (Qualified) अभ्यर्थियों को अंकपत्र-सह प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद दोनों परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी (Answer Key) भी परिषद् की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET आइकन पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad_RCHMCT