बड़ी खबर-विशेष तोहफा पाकर पुलिस की महिलाओं में खुशी की लहर, कहा कि ऐसे हैं हमारे कप्तान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस परिवार के मुखिया प्रहलाद मीणा ने रखा अपने परिवार का इस तरह ध्यान

“करवाचौथ” के दिन महिला कर्मियों की पूरे दिन ड्यूटी न लगाने के आदेश ने उनके चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

कहा पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ विषम परिस्थितियों में भी निभाती हैं अपनी ड्यूटी”

मुखिया के निर्णय से खुश महिला पुलिस कार्मिकों ने किया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी।यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

कल सायं ही इस विशेष अवकाश की घोषणा से पुलिस की महिला कर्मी काफी उत्साहित व अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय अनुशासन का जैकपॉट: उत्तराखंड की झोली में 350 करोड़

एसएसपी ने इस अवसर पर कहा, “महिला पुलिस कर्मियों की मेहनत और समर्पण को सराहा जाना चाहिए।  महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं। चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं।

उनका समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  13 मार्च डेडलाइन: हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिलेगी दोगुनी रफ्तार

कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”

जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की।

Ad_RCHMCT