देवभूमि का वीर जवान ,पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें -

देश की रक्षा के लिए हमारे देश के जवान अपनी जान को न्योछावर करने के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहते हैं भारतीय सेना के खेमे से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र निवासी सेना के जवान पश्चिम बंगाल में शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत

जानकारी अनुसार बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शर्मनाक कांड: नाबालिग को बंधक बनाकर चल रहा था देह व्यापार गिरोह

जानकारी के अनुसार थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।

सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने आई दिल्ली की युवती से टैक्सी चालक ने की दरिंदगी की कोशिश


आज सुबह उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं।

Ad_RCHMCT