BREAKING-यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के छात्रों से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट कर कुशलक्षेम पूछी।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट कर कुशलक्षेम पूछी।।

शनिवार को उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें राख, लाखों का नुकसान!

सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी श्री रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT