BREAKING-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर की भेंट।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर की भेंट।।

मुख्यमंत्री पद के दायित्व ग्रहण करने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पहली बार राजधानी दिल्ली की यात्रा पर हैं। आज सायं उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-Uksssc ने जारी किया विभिन्न परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम,पढ़े

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया और उनके भावी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी के बीच उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर दो घंटे से अधिक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

श्री बलूनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लंबे समय से प्रतिक्षित सिंगटाली पुल जो कि टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ता है का कार्य प्रारंभ कराया जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की

क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस पुल की मांग के लिए आंदोलित है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस जनहित के विषय पर कार्रवाई करेंगे।