बिग ब्रेकिंग-प्रदेश में कोरोना की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर दिशानिर्देश हुए जारी

ख़बर शेयर करें -

चीन में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत में अब चिंता बढ़नी शुरू हो चुकी है इसी को लेकर आज केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी की तो प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्की की अनिवार्यता पर भी निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधनों को सुनिश्चित करने के साथ साथ भारत सरकार ने समस्त प्रदेशों को टीकाकरण की दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस चौकी और अस्पताल में भी मची अफरा-तफरी

इन गाइडलाइंस के अनुसार भीड़भाड़ वाली जगहों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। ऐसे स्थानों में मास्क पहनने के नियम को भी प्रेषित किया गया है। ये भी कहा गया है कि सांस में दिक्कत होने पर जो भी मरीज अस्पताल आएगा, उसका कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सरकार का कहना है कि टीकाकरण की वजह से रिस्क कम है मगर फिर भी अस्पतालों में ऑक्सीजव बेड व सिलेंडर, दवाईयां होना आवश्यक है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट ड्रिल: बस खाई में गिरी, नाव पलटी, हर मोर्चे पर परखी गई तैयारी

कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर जारी है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी कहा गया था कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद एसओपी जारी की जाएगी। अब भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी प्रदेशों को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Ad_RCHMCT