BREAKING-जनता केबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे पहुंची रामनगर, कही यह बड़ी बात।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – जनता केबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने रामनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाये।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आई है तो वहीं उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि 2022 में प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक वह सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देंगी उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कई नेता उनकी पार्टी के लोगों के यहां जाकर उन्हें अपनी सरकार में दर्जा राज्यमंत्री व अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर उनकी पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, बड़ी संख्या में आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण, देखिये सूची

उन्होंने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं तथा राज्य निर्माण को उन्होंने भी आंदोलन किया था लेकिन जिस मकसद से यह राज्य बना था आज कांग्रेस व भाजपा राज्य की अवधारणा को भूल कर अपने निजी स्वार्थ में लगी है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं व महिलाओं को विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से प्राथमिकता देगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कई ऐसे वरिष्ठ नेता है जो उनके संपर्क में और जल्दी ही यह नेता उनकी पार्टी में भी शामिल होंगे।

Ad_RCHMCT