BREAKING-परिजनों के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, नाबालिक को किया सकुशल बरामद, परिजनों ने दिया दिल से आभार।।

ख़बर शेयर करें -

परिजनों के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, नाबालिक को किया सकुशल बरामद, परिजनों ने दिया दिल से आभार

शनिवार को एक व्यक्ति हल्दूचौड़ ने चौकी हल्दुचौड में प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि मेरी पुत्री जो नाबालिक है।

आज सुबह घर से बिना बताए कही चली गयी है, और अभी तक लौट कर नही आई है,सभी मित्रो रिश्तेदारों तथा सभी संभावित जगहों में ढूंढने पर भी नही मिली।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

नैनीताल पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि उनकी पुत्री को सकुशल ढूंढ लिया जायेगा,वह चिंतित न हो।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु आसपास के सभी CCTV फुटेज ,पूछताछ से प्राप्त सूचना और फोन के डेटा को खगालने के बाद ,कठिन प्रयास कर उपरोक्त गुमशुदा को हल्दूचौड़ के पास से सकुशल बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

हल्दुचौड पुलिस टीम ने विधिक कार्यवाही करते हुए नाबालिक को समझा कर उसके परिजन के सुपुर्द किया गया।पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की स्थानीय ग्रामवासियो द्वारा सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

पुलिस टीम
1–उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी हल्दुचौड
2–का0 किशन नाथ
3– का0 प्रदीप पिलख्वाल

Ad_RCHMCT