ब्रेकिंग:-यहाँ चोरी के माल व कैंटर सहित 03 शातिर चोरों को पुलिस मेे किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Crime news

चोरी के माल व कैण्टर सहित 03 शातिर चोरों को पुलभट्टा पुलिस मेे किया गिरफ्तार,कैंटर का इस्तेमाल चोरी का सामान ले जाने के लिए करते थे।

पुलभट्टा सितारगंज  किच्छा आदि  क्षेत्रो मे  हाईवे के आस पास  खडे रहने वाले वाहनो  के टायर, स्टेपनी , बैट्रे  वाहनो के अन्दर रखे मोबाईल फोन  आदि को चोरी करने  वाला एक गैग काफी दिनो  से सक्रिय था ।

इसी गैग द्वारा पुलभट्टा के आस पास कई छुटपुट चोरिया की।शनिवार को नसीम पुत्र मो0अहमद नि0 रजा मस्जिद के पास वार्ड न0 19 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर द्वारा थाना पुलभट्टा मे अपने वाहन कैन्टर न0 UK06CB-8509 से  कुछ अज्ञात चोरो द्वारा  स्टेपनी CEAT  टायर मय रिम  के चोरी करने के सम्दर्भ मे थाना पुलभट्टा मे पंजीकृत कराया  गया

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे बोर्ड एग्जाम में 4 लाख की डील! नकल पर्ची के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

तत्काल  रात्रि चीता मोबाईल मे तैनात का0  दीपक विष्ट व का0 चारू चन्द  पन्त द्वारा  सूचना पर  प्रभावी कार्यवाही करते हुए  रात्रि अधिकारी उ0नि0  दीपा  के साथ  तत्काल  मौके के  पास से ही  वादी मुकदमा व उसके परिजनो की मदद से  अभि0गण

क्रमशः 1-वसीम पुत्र शकील निवासी गंगवार  थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष,  2- राशिद पुत्र मुशाहिद  निवासी उपरोक्त ,-3 अजमत पुत्र अबरार उम्र 22 वर्ष  निवासी उपरोक्त  को गिरफ्तार कर  उनके पास  बरामद कैन्टर UK04CC-0213  के अन्दर घटना मे प्रयुक्त एक  व्हील पाना,एक अदद राड  व चोरी टायर मय रिम  संख्या N-8856 बरामद किया।

जामा तलाशी मे अभि0 गणो से 01 अदद मोबाईल मल्टीमीडिया  वन प्लस कम्पनी, भारत देश के 150 रू0 , नेपाल देश के 7 नोट कुल रूपये 80 रूपये, पाकिस्तान का 01 नोट  10 रूपया. सऊदी अरबिया का 01 नोट 01 रियाल  बरामद हुए।  पूछताछ मे यह  पता चला  कि  उक्त गिरोह का सरगना  अजमत है जिसके विरूद्ध अमरोहा मे अलग अलग थानो मे कुल 06 अभियोग दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः CM धामी ने 271 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की वित्तीय मंजूरी

जो  अपने साथियो की मदद से नेपाल तक माल लाने ले जाने के बहाने चोरी और स्मैक का कारोबार करते है ।  अभि0गणो  को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस के इस कार्य की स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मे डंपर विवाद से भड़की कहासुनी, फायरिंग की झूठी सूचना देकर फँसा शिकायतकर्ता

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-वसीम पुत्र शकील निवासी गंगवार  थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष, 
2-राशिद पुत्र मुशाहिद  निवासी गंगवार  थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष,      
3- अजमत पुत्र अबरार निवासी गंगवार  थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष, 
बरामदगी –
1- 01 अदद टायर मय रिम (कैण्टर का), 01 अदद व्हील पाना. एक अदद राड,
2- कैण्टर  UK04CC-0213  01 अदद मोबाईल मल्टीमीडिया  वन प्लस कम्पनी,
3-भारत देश के 150 रू0 , नेपाल देश के 7 नोट कुल रूपये 80 रूपये,
पाकिस्तान का 01 नोट  10 रूपया. सऊदी अरबिया का 01 नोट 01 रियाल

Ad_RCHMCT