BREAKING-72 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एसओजी उधमसिंहनगर ने 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस०ओ०जी० /एडीटीएफ प्रभारी जनपद ऊधमसिंहनगर को आगामी चुनाव के दृष्टिगत शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस०ओ०जी० रुद्रपुर व काशीपुर व एडीटीएफ टीम द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर कि थाना काशीपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या PB07-BG-0989 इसूजी व वाहन संख्या UK06X7200 में कुल 50 पेटी मैकडवल न 01 चण्डीगण मार्का बरामद की तथा मौके पर अभियुक्त प्रीतम सिंह गिल पुत्र स्व0निशान सिंह निवासी जगतपुरा आवास विकास थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधमसिंहनगर, 2 सन्दीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी जगतपुरा आ०विकास ट्रा०कैम्प, 3- नरेन्द्र तोमर पुत्र चांदी राम निझङा फार्म आईटीआई ऊधमसिंहनगर को मौके पर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसाः यमुनोत्री हाईवे पर कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

जबकि गिरोह का सरगना गुरविन्दर सिंह पुत्र कुलजीत सिंह सिद्धू निवासी सिद्धू फार्म नमूना बाजपुर व ललित रावत निवासी निझङा फार्म आईटीआई मौके से भागने में सफल रहे उक्त गिरोह का सरगना गुरविन्दर सिंह अपने भाई सन्दीप सिंह की मदद से चण्डीगङ से हरियाणा शराब का स्टॉक लाकर उ0प्र0 व उत्तराखण्ड के कई स्थानो पर बेचता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त प्रीतम सिंह की निशादेही पर अभियुक्त गुरविन्दर सिंह के घर नमूना फार्म से अरुणांचल मार्का 22 पेटी अवैध शराब कीमत करीब 05 लाख रुपये की बरामद कर गुरविन्दर सिंह के विरुद्ध थाना बाजपुर में अलग से अभियोग पंजीकृत कराया गया।

पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वार उक्त अवैध शराब को फरार अभियुक्त गुरविन्दर सिंह के साथ मिलकर आगामी विधान सभा चुनाव हेतु फरार अभियुक्त ललित रावत को देने हेतु काशीपुर आ रहे थे। फरार अभियुक्त गुरविन्दर द्वारा उत्तराखण्ड और उ0प्र0 में कई स्थानों पर चण्डीगढ़ मार्का अवैध शराब के स्टॉक किये जाने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

टीम एसओजी

1-उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी SOG ऊधमसिंहनगर
2-उ0नि0रविन्द्र विष्ट प्रभारी काशीपुर
3-उ0नि0 कमाल हसन ADTF, 4-का0 1046 राजेन्द्र कश्यप,
5- का0452 गणेश पाण्डे
6-का0653ना0पु0कैलाश तोमक्याल SOG
7 का0953 दीवान वोरा SOG,
8- का056 भूपेन्द्र रावत SOG,
9- का0955 प्रमोद कुमार SOG,
10-का0182 ललित कुमार SOG,
11- का01279 विनोद कन्याल ADTF,
12-का0268 जरनैल सिंह ADTF,
13-का0 904 दीपक कठैत ADTF

पुलिस टीम-
1 -प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूडी,
2- SSI काशीपुर प्रदीम मिश्रा, बुधानी,
3-उ0नि0 अशोक फर्त्याल थाना बाजपुर,
4-30नि0 अशोक काण्डपाल थाना बाजपुर,
5-का0 प्रेम कन्वाल,
6- का0 गौरव सन्वाल,
7- का0 मोहन नेगी।

Ad_RCHMCT