BREAKING-दोस्तों के साथ गंगनहर मे नहाने गया युवक डूबा,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दोस्तों के साथ गंगनहर मे नहाने गया युवक डूबा,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

हरिद्वार – गंगनहर में डूबा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

https://youtube.com/shorts/HTYUrtxW5rg?feature=share

रविवार को सीसीआर हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई थी , कि चौकी बहादराबाद क्षेत्र में पथरी पवार हाउस से पहले गंगनहर बेरियर नंबर 06 में एक युवक डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक शिव इंटरप्राइजेज में कार्यरत था। जो कि अपने दोस्तो के साथ पथरी पवार हाउस से पहले गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नदी की गहराई का अंदाज़ा न लगा पाने के कारण उक्त युवक पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु कल शाम से ही सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत डूबे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

आज सोमवार को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। गहन सर्चिंग केलिए डीप डाइवर को भी गहराई में भेजा गया। सर्चिंग के दौरान उक्त युवक नाम विशांत कुमार S/O राजेंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी:- ग्राम विसाड़ कोतवाली

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

शामली जिला शामली उत्तर-प्रदेश के शव को एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर किशोर कुमार द्वारा पानी की गहराई में जाकर बरामद किया गया। व उसके उपरांत मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT