क्या इस सीट से लड़ सकते हैं पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव?

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किस सीट से उपचुनाव लड़ा जाएगा यह अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत


उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा।


अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके जरिये चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री देहरादून कैंट विधानसभा से भी ताल ठोक सकते हैं। यह वीडियो विधानसभा चुनाव के प्रचार के समय का है। मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क


वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जब से उत्तराखंड बना है, वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह यमुना कालोनी में वास कर रहे हैं। इस वीडियो में कही गई बातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं गरमा रही हैं कि मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से एक कैंट भी हो सकती है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। इनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं।

Ad_RCHMCT