कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली/देहरादून। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति और बारिश के बीच कंपकंपी और बढ़ेगी, वहीं मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः दो दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। हिमालयी इलाकों में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगहों पर लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि पानी बर्फ बन गया है। इन राज्यों के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा  में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान, इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना, येलो अलर्ट

दिल्ली-देहरादून का अधिकतम तापमान भी गिरा
दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

  • सात प्रमुख शहरों का तापमान
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर, मौसम विभाग का येलो अलर्ट
शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6 डिग्री सेल्सियस19 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ13 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
पटना12 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
शिमला-3 डिग्री सेल्सियस9 डिग्री सेल्सियस
देहरादून8 डिग्री सेल्सियस18 डिग्री सेल्सियस
मसूरी-3 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर-2 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस