19 साल बाद नेपाल की जेल से चार्ल्स शोभराज की रिहाई के आदेश, जानें कैसे बना बिकनी किलर…

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। ‘बिकिनी किलर’ नाम से कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज जल्द ही जेल से बाहर आएगा। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश दिया है। 15 दिन में ‘बिकिनी किलर’ जेल से बाहर होने के साथ ही अपने देश फ्रांस पहुंचेगा। दुनिया के कई देशो में हत्याएं कर चुका शोभराज नेपाल में दो पर्यटकों की हत्या के मामले में बीते नौ साल से सजा काट रहा है। 

भारत में पुलिस गिरफ्त में चार्ल्स शोभराज। फाइल फोटो

कौन है चार्ल्स शोभराज?

चार्ल्स शोभराज का जन्म जापानी कब्जे वाले साइगॉन में अप्रैल 1944 में एक अविवाहित वियतनामी लड़की और एक भारतीय व्यापारी के घर हुआ था। उसके जन्मस्थान ने उसे फ्रांसीसी नागरिकता के योग्य बना दिया। शोभराज को उसकी मां के नए पति ने अपनाया लिया, जो फ्रांसीसी इंडोचाइना में तैनात एक फ्रांसीसी सेना के लेफ्टिनेंट थे। शोभराज ने अपने शुरुआती दिन परिवार के साथ दक्षिण पूर्व एशिया और फ्रांस के आसपास बिताए।

पुलिस गिरफ्त में चार्ल्स शोभराज। फाइल फोटो

शोभराज रिहा क्यों किया जा रहा है?

शोभराज की रिहाई के पीछे नेपाल का वरिष्ठ नागरिक अधिनियम है। इसका जिक्र फैसले में किया गया है। शोभराज के वकील लंबे समय से क्षमादान के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। विभिन्न याचिकाओं में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2063 के खंड 12 (1) के प्रावधानों का हवाला देते हुए उसकी जेल की सजा में छूट की मांग की थी। जो उम्रदराज कैदियों की सजा में छूट की अनुमति देता है। शोभराज की उम्र अभी 78 साल है। यही अधिनियम उसकी रिहाई का बड़ा कारण बना है। इसके साथ ही नेपाल में फ्रांसीसी दूतावास ने भी शोभराज की सेहत को देखते हुए उसकी रिहाई के लिए नेपाल सरकार से संपर्क किया था।  

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- युवक से मारपीट मामले का वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

शोभराज के वकील ने उसकी रिहाई पर कहा कि शोभराज पिछले 20 साल से जेल में है। वह नेपाल में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की सजा अवधि को पूरा कर चुका है। यहां के कानून के मुताबिक 65 साल की उम्र से ज्यादा के कैदी का अगर व्यवहार अच्छा है तो उसकी सजा में 75 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है।

नेपाल पुलिस की गिरफ्त में शोभराज। फाइल फोटो

नेपाल में किस जुर्म की सजा काट रहा था शोभराज?

1975 में अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनज़िच, 29 और उसकी कनाडाई प्रेमिका 26 वर्षीय लॉरेंट कैरिएर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। 19 सितंबर, 2003 को गिरफ्तार शोभराज की आजीवन कारावास की सजा अगले साल 18 सितंबर को खत्म होनी थी। वह हत्या के आरोप में भक्तपुर के काठमांडू उपनगर की एक जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

शोभराज के अपराध

एक वक्त ऐसा भी था जब इसके पीछे नौ देशों की पुलिस पड़ी थी। उसकी तलाश भारत समेत नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, फ्रांस, ईरान, ग्रीस और तुर्किये समेत नौ देशों की पुलिस को थी। रिपोर्ट्स कि मानें तो शोभराज को 20 से अधिक हत्याओं को अंजाम दिया। उसने फ्रांस, भारत व नेपाल की जेलों में कई साल सजा काटी। एक वक्त शोभराज अपराध की दुनिया में ऐसा नाम था जिसकी चर्चा सड़क से लेकर सिनेमा तक होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

भारत में शोभराज के अपराध 

चार्ल्स शोभराज और उसकी पत्नी चंतल 1970 में पुलिस से बचते और रास्ते में मिलने वाले लोगों को लूटते हुए मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में चंतल ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान शोभराज ने जुआ खेलना शुरू किया। यही वो समय था जब शोभराज डकैती और ठगी से आगे बढ़ बिकिनी किलर के रूप में कुख्यात हुआ। वह विदेशी पर्यटकों का दोस्त बनकर उन्हें नशीली दवाइयां दे देता है। इसके बाद उनकी हत्या कर देता था। विदेशी महिलाएं उसका मुख्य शिकार बनतीं थी। इस दौरान भारत में उसने चार साल के भीतर करीब 24 लोगों की हत्या की। 1976 में वो भारत की गिरफ्त में आया। लेकिन 1986 में वह तिहाड़ जेल से भागने में कामयाब रहा। दरअसल, शोभराज दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। यहां उसने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने सुरक्षा गार्डों को नशीली मिठाई खिला दी और जेल से भाग निकला। एक महीने बाद ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। 1997 में सजा पूरी होने पर वह फ्रांस चला गया।

कैसे अपराधी बना चार्ल्स शोभराज

पिता की मौत के बाद शोभराज की मां ने दूसरी शादी कर ली। इसी दौरान वह पेरिस की सड़कों से गाड़ियां चुराने लगा। 1963 में पेरिस में चोरी के मामले में उसने पोइसी जेल में सजा काटी। इसी दौरान, शोभराज को जेलकर्मियों द्वारा अनैतिक विशेष रियायतें मिलीं। उसे अपनी कोठरी में किताबें रखने की अनुमति दी गई। उसी समय, वह जेल वालंटियर (स्वयंसेवक) फेलिक्स डी’स्कोग्ने से मिला। पैरोल मिलने के बाद, शोभराज डी’एस्कोग्ने के साथ चला गया और पेरिस के अंडरवर्ल्ड के बीच घुसपैठ बढ़ाने लगा। समय के साथ उसके अपराध बढ़ते गए। 

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-सड़क मार्ग बन्द होने की गलत रिपोर्टिंग करने पर एई पीडब्ल्यूडी को जिलाधिकारी की कड़ी फटकार

शोभराज के अपराधों पर फिल्में

शोभराज के अपराधों की कहानी ने सिनेमा और साहित्य जगत को भी अपनी ओर आकर्षित किया। उसके ऊपर कई किताबें और फिल्में बनीं। थॉमस थॉम्पसन की सर्पेन्टाइन (1979), रिचर्ड नेविल और जूली क्लार्क की द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज (1980) और नोएल बार्बर की “द बिकिनी मर्डर्स” शोभराज पर ही लिखी गईं।
2015 की हिंदी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’, जिसे  प्रवाल रमन और सिज़्नूर नेटवर्क द्वारा निर्देशित किया गया था, कथित तौर पर नई दिल्ली में तिहाड़ जेल से शोभराज के भागने पर आधारित है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा, आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, और एलेक्स ओ’नेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मिनी वेब सीरीज “द सर्पेंट’ भी शोभराज के ऊपर ही बनी थी। अप्रैल 2021 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने से पहले बीबीसी द्वारा कमीशन की गई इस सिरीज को जनवरी 2021 में यूके में प्रसारित किया गया था। इसमें ताहर रहीम ने शोभराज की भूमिका निभाई थी।