देहरादून। कॉर्बेट हलचल
देशभर में गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। करवाचौथ के मौके पर सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी इस मौके पर चांद देखकर करवाचौथ का व्रत तोड़ा।
तस्वीरें वायरल
इस मौके पर सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने पानी पीकर व्रत तोड़ा। एएनआई ने इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के परिवार का करवा चौथ मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं।
चंद्र दर्शन के बाद खोला व्रत
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रती स्त्रियों को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज चंद्र दर्शन करना जरूरी माना जाता है। भारत के सभी राज्यों में चंद्रमा अलग-अलग समय पर उदित होता है। इस समय में ज्यादा फर्क नहीं होता है। चांद के दर्शन देश के लगभग सभी हिस्सों में हो गए हैं।


