ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में गोविन्द वल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली तथा जी.जी.आई.सी. भवाली की मेधावी छात्राओं क्रमशः कुमारी वर्षा सुनाल तथा अंजली आर्या को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को अपने-अपने विद्यालयों में दसवीं कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर स्वर्गीय हीरा वल्लभ काण्डपाल देवकी देवी पुरस्कार के अंतर्गत पांच-पांच हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत एवं लगन अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा प्रदान करने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हीरा वल्लभ काण्डपाल देवकी देवी पुरस्कार के संचालकों के प्रयासों को भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया।

Ad_RCHMCT