उत्तराखंड में इस दिन तक बदलता रहेगा मौसम रहेगा, अलर्ट जारी, सावधान रहें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में 29 मार्च तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। इस अवधि में राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली, और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 24 मार्च से हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी। शेष आठ जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

24 मार्च: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी, साथ ही गरज और बिजली। मैदान में मौसम शुष्क रहेगा।

25 मार्च: बुधवार को भी मौसम इसी तरह रहेगा। इन पांच जिलों में हल्की बारिश, बादलों की गरज और बिजली, और ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी। बाकी जिलों में मौसम शुष्क।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

26 मार्च: गुरुवार को मौसम में व्यापक बदलाव। पूर्व वाले पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश होगी। 3300 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, लेकिन मैदान में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

27-28 मार्च: शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ी जिलों में बारिश जारी रहेगी। 3300 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। 28 मार्च को बारिश मुख्यतः पांच पहाड़ी जिलों तक सीमित रहेगी।

29 मार्च: राज्य के सभी जिलों में मौसम फिर बदलकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन मैदान और पहाड़ दोनों जगह बारिश की संभावना है।

Ad_RCHMCT