उत्तराखंड में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक और दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति के अभी भी कार में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार दोपहर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हुआ। उत्तरकाशी जिले के पुरोला मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम अभी भी खाई में सर्च ऑपरेशन चला रही है, क्योंकि आशंका है कि कार में एक और व्यक्ति फंसा हो सकता है।

Ad_RCHMCT