कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाया यह बड़ा आरोप

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड कांग्रेस ने धामी सरकार पर खनन माफिया से गठजोड़ कर डिफाल्टर्स को खनन पट्टा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इस संबंध में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि यमुना नदी में खनन के पट्टे आंवटन के दौरान नियमों को ताख पर रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः शासन ने इस आईएफएस अधिकारी को सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व

धस्माना के मुताबिक 2019 -20 में जीएमवीएन ने यमुना नदी में विनोद नेगी और मुकेश जोशी नाम के दो व्यक्तियों को खनन का पट्टा दिया। आरोप है कि इन दोनों ने GMVN को राजस्व की 29 करोड़ रुपए की धनराशि बैंक में जमा ही नहीं की। इस लिहाज से ये दोनों डिफाल्टर्स हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, बड़ी संख्या में आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण, देखिये सूची


सूर्यकांत धस्माना का आरोप है कि खनन माफिया और अधिकारियों के गठजोड़ के चलते इस बार भी इन्ही दोनों डिफाल्टर्स को खनन का पट्टा अलॉट करने की तैयारी चल रही है। इन दोनों को सरकार में बैठे लोगों से राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप भी लग रहें हैं। वहीं सूर्यकांत धस्माना ने इस संबंध में सीएम धामी को एक चिट्ठी भी लिखी है।

Ad_RCHMCT