हल्द्वानी: जमरानी बांध परियोजना के खतीखान तोक में मकानों में दरारें, जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत राजस्व गांव पनिया मेहता के तोक खतीखान में स्थित सात मकानों में दरार आने की सूचना के बाद जिलाधिकारी वंदना ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। बुधवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया, जो मौके पर पहुंची और मकानों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

टीम द्वारा की गई जांच में कुछ मकानों में दरारें पाई गईं। इस दौरान भू-वैज्ञानिकों ने भी गहन निरीक्षण किया और अपनी राय देते हुए बताया कि इन दरारों के माप के लिए शीघ्र ही भूकम्प मापी यंत्र (सिस्मोग्राफ) की आवश्यकता होगी। इसके बाद समिति ने निर्णय लिया कि शुक्रवार तक उक्त यंत्र स्थापित कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

सिस्मोग्राफ की स्थापना तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना प्रबंधक जमरानी बांध को निर्देशित किया गया कि सिस्मोग्राफ के स्थापित होने तक कोई भी ब्लास्टिंग न की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान टीम ने सुरक्षा दीवार के निर्माण की आवश्यकता की बात भी की, और परियोजना प्रबंधक को इस दिशा में निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण के दौरान भू-वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट, जमरानी बांध परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT