जोशीमठ पर संकट:-प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन द्वारा निरंतर किया जा रहा निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

जोशीमठ:-मेडिकल टीम द्वारा जोशीमठ में प्रभावित लोगों का निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आवश्यक दवा एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने सिटी बस सेवा की दी सौगात

मेडिकल टीम राहत शिविरों के अलावा घर घर जाकर भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

जोशीमठ में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को प्रशासन द्वारा गरम कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, चौपाल से उठी सलाखों तक की राह

जोशीमठ में प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी आवश्यकता पडने पर तत्काल निराकरण किया जाएगा।

Ad_RCHMCT