यहां पड़ा मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अफसरशाही में हलचल, नैनीताल समेत 5 जिलों के डीएम बदले, इन्हें मिली जिम्मेदारी

पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। पुलिस ने महिला के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Ad_RCHMCT