देहरादून:-(Weather) इन जिलों में बारिश तो यहाँ बढ़ेगा तापमान,जानिये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather
राज्य मे चार दिन से मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

सोमवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली राज्य के देहरादून,पौड़ी,टिहरी समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 6 जून को राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली के अलावा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 जून से 9 जून तक राज्य के पिथौरागढ़,चमोली,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर,उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

वहीं तराई मे गर्मी बढ़ने से तापमान मे भी वृद्धि हुई है।

Ad_RCHMCT