(उत्तराखंड) नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो : घिल्डियाल

ख़बर शेयर करें -

नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो :: घिल्डियाल

लेखपाल का 20 वर्षों की सेवा के बाद भी पदोन्नति से वंचित होना चिंताजनक

रबी पड़ताल से पहले लेखपाल होंगे लैपटॉप से लैस

Corbetthalchal uttarakhand प्रस्तावित उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली, 2024 के संबन्ध में आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु ने राजस्व परिषद में लेखपाल संघ, पर्वतीय पटवारी संघ तथा रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की संयुक्त बैठक आहूत की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई विकास की राह, युवाओं के लिए AI और डेटा साइंस पर फोकस

बैठक में उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रस्तावित सेवा नियमावली का विरोध किया। वार्ता के दौरान घिल्डियाल ने चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया कि लेखपाल 20 वर्षों की सेवा के बाद पदोन्नति से वंचित है, ऐसे में एकीकरण से पदोन्नति के मौके और कम हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(उत्तराखंड) यहाँ उप निरीक्षकों के बम्पर स्थानांतरण, देखें सूची

घिल्डियाल ने मांग की, कि लेखपाल को पदोन्नति के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो। डिजिटल सर्वे तथा क्रॉप कटिंग के लिए पटवारियों को शीघ्र लैपटॉप देने पर बैठक में सहमति हुई।


बैठक में उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार देवेश घिल्डियाल, जिलामंत्री देहरादून मेजर सिंह, पर्वतीय पटवारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता, प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह पुंडीर, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के अध्यक्ष राकेश पल्लव, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमाई आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT